LATEHAR : संत जेवियर्स महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम।
लातेहार, झारखंड ।
महुआडांड़ स्थित संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त) में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर अस्पताल, लातेहार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में तनाव, चिंता और अवसाद से बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई।
नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. सोनाली सिंकू ने विद्यार्थियों को मानसिक समस्याओं के कारण, लक्षण और समाधान के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद तथा परिवार और मित्रों से भावनाएं साझा करने की सलाह दी।
प्राचार्य डॉ. फादर एम.के. जोश ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य भी शैक्षणिक उपलब्धियों जितना महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग के भुवन भास्कर ने कुष्ठ रोग के बचाव, उपचार और भ्रांतियों की जानकारी देते हुए भेदभाव समाप्त करने का आह्वान किया।
इसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें सायमा परवीन, एलिन खलखो और निकिता कुजूर विजेता रहीं, जबकि सिमरन मिंज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि शेखर और धन्यवाद ज्ञापन मनीषा बाखला ने किया।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ