LATEHAR : चंदवा में ट्रक मालिकों की परेशानी पर सांसद बैद्यनाथ राम की पहल, एसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा।
लातेहार, झारखंड।
लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन, झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने बॉक्साइट परिवहन में लगे ट्रकों की समय-सीमा एवं चंदवा में वाहनों को रोके जाने की समस्या को लेकर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रक मालिकों और चालकों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए समस्या का व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की।एसोसिएशन ने चंदवा थाना प्रभारी पर बॉक्साइट परिवहन में लगे ट्रकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने और चालकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। आवेदन में मंगलवार को नुकैया मोड़ के पास एक ट्रक को पकड़े जाने तथा चालक के साथ कथित गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट का आरोप लगाया गया।एसोसिएशन का दावा है कि ट्रक में आवश्यक कागजात मौजूद थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।मौके पर सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि गुमला, लोहरदगा और लातेहार जिले के बड़ी संख्या में लोग ट्रक व्यवसाय से जुड़े हैं और इससे हजारों परिवारों का जीवन-यापन होता है। उन्होंने कहा कि समस्या मुख्य रूप से ट्रकों के निर्धारित समय को लेकर है। रास्ते में नो-एंट्री, जाम, बाजार, स्कूल, चेकनाका तथा अन्य कारणों से वाहन कई बार निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने एसपी से इस मामले में व्यावहारिक विकल्प निकालने का आग्रह किया।सांसद ने बताया कि एसपी कुमार गौरव ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्थल और मामले को देखने तथा जल्द समाधान का विकल्प निकालने का आश्वासन दिया है।एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने कहा कि सांसद ने ट्रक मालिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और एसपी के समक्ष उनकी बात रखी। उन्होंने सांसद की पहल के लिए एसोसिएशन की ओर से आभार जताया।एसोसिएशन ने निर्धारित समय की जांच ट्रकों में लगे जीपीएस के आधार पर कराने की मांग की। अध्यक्ष कवलजीत सिंह,उपाध्यक्ष ब्रज सिंह,सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय सिंह,मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार,सह सचिव मनिष सिंह, किशोर गिनोदीया इरशाद डब्लू, राजन तिवारी राजू कुमार गुप्ता, अजय कुमार, संजू साव,बिष्णु गुप्ता मोहम्मद मिनहाज गुड्डू सिंह अजय साव राजेंद्र प्रजापति ,मछिंद्र प्रजापति, विशुन प्रजापति ,बंटी चौधरी,मुख्तार अंसारी मोहम्मद बबलू भारत सिंह पिंटू मित्तल लाल अमित नाथ शाहदेव जगदीश प्रसाद सुभाष प्रसाद इरफान दानिश राजेश विश्वकर्मा रघुनाथ यादव मंटू साहू सहित हजारों की संख्या में ट्रक मालिक मौजूद थे।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ