LATEHAR : SIR के विरोध में लातेहार में प्रतिवाद मार्च, समाहरणालय गेट पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन ।

LATEHAR : SIR के विरोध में लातेहार में प्रतिवाद मार्च, समाहरणालय गेट पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन । 

लातेहार, झारखंड। 

एसआईआर के विरोध में बुधवार को भाकपा माले, सीपीआईएम, AISA एवं झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के संयुक्त बैनर तले बाजार टांड़ से प्रतिवाद मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘SIR रद्द करो’, ‘EVM हटाओ, बैलेट लाओ’ और ‘लोकतंत्र पर हमला बंद करो’ जैसे नारे लगाए गए। समाहरणालय गेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर सभा की गई।

मार्च का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव बिरजू राम, सीपीआईएम जिला सचिव अयूब खान, झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष सह सीपीआई नेता प्रमोद साहू तथा AISA नेता नागेंद्र राम और गीता कुमारी ने किया।

वक्ताओं ने SIR के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने की आशंका जताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। बिरजू राम और अयूब खान ने कहा कि मामला केवल मताधिकार का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा है। प्रमोद साहू ने मतदाता सूची से जुड़े सवालों का पारदर्शी समाधान करने की मांग की। नागेंद्र राम ने कहा कि युवा लोकतंत्र और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। सभा में राजेंद्र सिंह, धनेश्वर सिंह, मुनेश्वर सिंह, कमलेश सिंह, दुर्गा सिंह, रमेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।





Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ