LATEHAR : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, मानसिक रोगों पर खुलकर बात करने की अपील।
लातेहार, झारखंड।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल प्रांगण से जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मेन रोड होते हुए समाहरणालय पहुंची और उपायुक्त कार्यालय से गुजरते हुए पुनः सदर अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली सिंकू, स्पेशल एजुकेटर, शिक्षक एवं नर्सिंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने ‘सच्ची आवाज, वास्तविक बदलाव’, ‘काम का बोझ थोड़ा घटाएं, मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता बनाएं’ और ‘स्वस्थ मन, खुशहाल जिंदगी’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान डॉ. सोनाली सिंकू ने कहा कि जिस तरह शारीरिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है, उसी तरह मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों एवं किशोरों में होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।मौके पर कई लोग शामिल थे।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ