LATEHAR : टोरी रेल ओवरब्रिज निर्माण की मांग पर 28 अक्टूबर को मालवाहक ट्रेनों का चक्का जाम करेगी आजसू पार्टी ।

LATEHAR : टोरी रेल ओवरब्रिज निर्माण की मांग पर 28 अक्टूबर को मालवाहक ट्रेनों का चक्का जाम करेगी आजसू पार्टी  ।  

लातेहार, झारखंड ।

 जिला मुख्यालय स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले की सभी प्रखंड कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया। नवंबर से सभी प्रखंडों में सम्मेलन आयोजित कर नई कमेटियों का गठन किया जाएगा। बैठक में टोरी रेल ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर 28 अक्टूबर को मालवाहक ट्रेनों का चक्का जाम करने की घोषणा की गई। आंदोलन की सफलता के लिए शुक्रवार से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 


जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि टोरी ओवरब्रिज का निर्माण क्षेत्र की महत्वपूर्ण जरूरत है। उन्होंने आम नागरिकों, व्यवसायियों और युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

बैठक में आजसू श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र ठाकुर, जिला महासचिव बिनोद प्रसाद सिंह, बिटु दास, सद्दाम अंसारी, अमर उरांव, आशीष कुमार, शंकर उरांव, मुकेश यादव, विवेक कुमार दुबे, शुभम कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, सुदेश्वर सिंह धुर, वीगण सिंह, संदीप भगत, पंकज लोहार, सरोज लोहार, उज्जवल गुप्ता, रितेश कुमार यादव, विकास कुमार, नीरज कुमार, सत्येंद्र भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ