RANCHI :*न्यू स्टार नव युवक संघ द्वारा श्री गणेश पूजा महोत्सव के पंडाल का नींव पूजन सम्पन्न*
*रांची, झारखंड*
न्यू स्टार नव युवक संघ, श्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आगामी श्री गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियां विधिवत शुरू हो गई हैं।
इस क्रम में आज दिनांक 07 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 4:00 बजे धूमधाम के साथ महोत्सव के पंडाल का नींव पूजन किया गया। पूजा में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष नवीन साहू ने बताया कि इस वर्ष श्री गणेश पूजा महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप से मनाया जाएगा। पंडाल निर्माण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा।
नींव पूजन के अवसर पर सभी से अनुरोध किया गया कि वे पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ