CHANDANKIYARI : दलाई बिनोर का सड़क अभी तक नहीं बन पाया, छात्र छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

 CHANDANKIYARI : दलाई बिनोर का सड़क अभी तक नहीं बन पाया, छात्र छात्राओं को काफी  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । 


चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।

बाट बिनोर पंचायत अंतर्गत टीटी लाईन के 327/7 के समीप रेलवे गेट नंबर 32,33 टी वी को दलाई बिनोर  से बाट बिनोर जाने के क्रम एक मात्र सड़क बंद कर 1 km पश्चिम में अंडरग्राउंड पास बाट बिनोर में बनाया, जिस कारण दलाई बिनोर, पिपरा कूल्ही में जनसंख्या लगभग 2000 आबादी को आने जाने में काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, स्कूली बच्चे के स्कूल जाने में कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है, ग्रामीण किसान, मजदूर, कामकाजी लोगों को रास्ते में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं,स्थानीय जनताओं का मांग है कि रेलवे प्रबंधन जब गेट नंबर 32 एवं 33 को बंद कर दिया तब हम ग्रामवासियों को बाट बिनोर अंडर पास (L H S) तक सड़क बनाने के व्यवस्था करें, जिससे लेकर आज क्षेत्र के प्रतिनिधि एवं आम जन निरीक्षण किया।


एवं आगे की रणनीति पर विचार करने की बात की। समाजसेवी परमेश्वर दास वैष्णव ने बताया रेलवे प्रबंधन अगर ग्रामीण जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया तो हम लोग ग्रामीण मिलकल आगे की रणनीति तय करेंगे, ग्रामीणों के समस्या का समाधान हर हाल में करना होगा, स्कूली बच्चे को बहुत कठिनाई हो रही हैं इस रास्ते में गुजरने के लिए, एकजुट होकर सड़क बनवाने का काम करेंगे,ग्रामीणों के समस्याओं को आवाज़ उठाने के लिए बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, बलराम रवानी, तपन कुमार दुबे, जिप सदस्य प्रतिनिधि रामपद रवि दास, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक दसौंधी,परमेश्वर दास वैष्णव, विश्वनाथ मोदी, सृष्टिधर मोदी, तपन गोप,रतिलाल कुंभकार, वंशीधर महतो, दासू कुंभकार, सुरेश सिंह, विभूति भूषण महतो, तिलकधारी महतो,श्री निवास दास राम कुमार महतो, गौर महतो, मथुर महतो, फिरोज़ अंसारी,प्रिया देवी, सुनीता देवी,आदि सहित ग्रामीण मौजूद थे।







Report By  Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ