80th Independence Day : 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर ESL Steel Limited एवं वेदांता समूह की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जिम्मेदारी के साथ गढ़ रहे हैं भारत का भविष्य।
बोकारो झारखंड ।
80वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ESL Steel Limited एवं वेदांता समूह की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। यह राष्ट्रीय पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने दायित्वों को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा भी देता है।
ESL Steel Limited एवं वेदांता समूह का मानना है कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ केवल आजादी का उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि देश के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय विकास में सक्रिय योगदान देना भी है। इसी सोच के साथ कंपनी “जिम्मेदारी के साथ गढ़ रहे हैं भारत का भविष्य” के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।
कंपनी सतत इस्पात निर्माण, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊर्जा दक्षता, डीकार्बोनाइजेशन, नवीकरणीय ऊर्जा, संसाधनों के बेहतर उपयोग और हरित पहल के माध्यम से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को मजबूत किया जा रहा है।
ESL Steel Limited एवं वेदांता समूह द्वारा ऊर्जा दक्षता एवं डीकार्बोनाइजेशन से जुड़ी अनेक परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। कंपनी ने उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की है। इसके साथ ही बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र और जैव-विविधता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
कंपनी का प्रयास केवल गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि हरित इस्पात निर्माण, एआई एवं डिजिटल परिवर्तन, परिपत्र अर्थव्यवस्था, संसाधन दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा जैसी आधुनिक पहलों को अपनाकर भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास को गति देना भी है।
ESL Steel Limited एवं वेदांता समूह का विश्वास है कि उद्योग और समाज की प्रगति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। इसलिए सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हुए कंपनी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस स्वतंत्रता दिवस पर ESL Steel Limited एवं वेदांता समूह देश की प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ “विकसित भारत” के निर्माण में अपना योगदान जारी रखने का संकल्प दोहराती है।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें, जो आर्थिक रूप से मजबूत, पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित, तकनीकी रूप से सशक्त और आने वाली पीढ़ियों के लिए उज्ज्वल भविष्य वाला हो।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ