RANCHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी से मांग ।
रांची, झारखंड ।
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, कांग्रेस नेता नंदकिशोर दास, शैलेश मिश्रा, शंकर दास, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष सुखदेव दुबे, चंद्रशेखर सिंह, मौलाना रियासत अंसारी, सीताराम सिंह इंटक के जिला महासचिव अंजलि देवी, रामानंद सिंह, सोहन केसरी, जिला इंटक के सचिव प्रभु दास, आशुतोष पासवान एवं कैलाश रजक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय को पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी से की है।
इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि श्री सहाय राज्यसभा में जाकर पूरे राज्य के क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे क्योंकि वह पूरे राज्य के क्षेत्र की समस्याओं को करीब से समझते हैं और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ भी है।
इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की पूरे राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को श्री सहाय जैसे मजबूत भरोसेमंद और सक्रिय नेता जब राज्यसभा में उठाएंगे तो इस राज्य को एक नई दिशा मिलेगी परिणाम स्वरूप राज्य का चौमुखी विकास होगा।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ