LATEHAR : एक महिला के लिए बैद्यनाथ प्रसाद ने रात्रि 9 बजे ब्लड बैंक पहुंच किया रक्तदान।

 LATEHAR : एक महिला के लिए बैद्यनाथ प्रसाद ने रात्रि 9 बजे ब्लड बैंक पहुंच किया रक्तदान। 


लातेहार, झारखंड  । 

 लातेहार सदर अस्पताल में ईलाजरत 22 वर्षीय जगमनी देवी को बी पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता की सूचना पर  शहर के लक्ष्मी मेडिकल के संचालक बैद्यनाथ प्रसाद मंगलवार की रात नौ बजे ब्लड बैंक पहुंचे और उक्त महिला के लिए रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज और उसके परिजनों को राहत मिली है। मौके पर बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा रक्तदान से बढ़कर कोई भी पुण्य का कार्य नहीं।उन्होंने सभी लोगों से रक्तदान के प्रति आगे आने की अपील की।इधर मरीज के परिजनों ने रक्तदाता के प्रति आभार जताया।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ