LATEHAR : परिवहन विभाग फिर एक्शन में, काट डाले एक लाख से ज्यादा के चालान, एक वाहन जब्त।

LATEHAR : परिवहन विभाग फिर एक्शन में, काट डाले एक लाख से ज्यादा के चालान, एक वाहन जब्त। 

लातेहार, झारखंड ।

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में परिवहन विभाग फिर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अपनाया है। सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का मोटरवाहन अधिनियम के तहत दंड शुल्क की वसूली की गयी तथा एक वाहन को जप्त किया गया।


कुल 56 वाहनों की जांच की गई, इसमें आठ वाहनों का चालान काटा गया, जिससे राज्य सरकार को एक लाख दो हजार पांच सौ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ