LATEHAR : खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी।
लातेहार, झारखंड ।ग्राम हरखा, पंचायत मोंगर में रविवार को “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं सूखा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी गई। किसानों को फसलों की आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा जैविक एवं रासायनिक उर्वरकों के समन्वित प्रयोग के बारे में बताया गया।
साथ ही कम वर्षा और सूखे की स्थिति में फसल बचाने के उपाय, जल संरक्षण तकनीक, खेतों में नमी बनाए रखने की विधियां तथा वैकल्पिक कृषि तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को वैज्ञानिक एवं टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके। इस अवसर पर सहायक तकनीकी प्रबंधक चंदन कुमार ने किसानों को कृषि संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ