LATEHAR : भाजपा की संयुक्त मंडल बैठक में संगठन मजबूती पर जोर ।

  LATEHAR : भाजपा की संयुक्त मंडल बैठक में संगठन मजबूती पर जोर  । 

 लातेहार, झारखंड  ।

भाजपा जिला कार्यालय, लातेहार में पूर्वी एवं पश्चिमी लातेहार मंडल की संयुक्त बैठक मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक एवं अवधेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, अनिल कुमार सिंह, जिला मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि एवं मंडल प्रभारी पवन कुमार, जिला मंत्री मुकेश कुमार पांडेय, आशा देवी, ध्रुव कुमार पांडेय सहित मंडल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया। बैठक में बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी बल दिया गया।








Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ