CHANDANKIYARI : विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया फलदार पौधारोपण ।
चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को आसनबनी तिरंगा मोड़ के समीप सड़क किनारे फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने किया। उन्होंने आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जगन्नाथ रजवार ने कहा कि कॉरपोरेट घरानों द्वारा लगातार जंगलों की कटाई किए जाने से पृथ्वी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इसके कारण मानव जाति के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की अंधी दौड़ और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से जल, थल और वायु तीनों प्रदूषित हो चुके हैं, जो पर्यावरण संकट का मुख्य कारण है।
उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की। कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में झामुमो संस्थापक सदस्य दुर्गाचरण महतो, जेएलकेएम नेता अंकित कुम्भकार, लंकेश्वर महतो, समर बाउरी, कालीपद बाउरी, गणेश महतो, बुधु बाउरी, रंजीत महतो, दिलीप बाउरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand )
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ