LATEHAR : पलामू के जोरकट,में ‘श्री अर्पण’ मस्टर्ड ऑयल निर्माण इकाई का हुआ उद्घाटन,कई लोग रहे शामिल। 

लातेहार, झारखंड।

पलामू के जोरकाट मे ‘श्री अर्पण’ मस्टर्ड ऑयल (सरसों तेल) निर्माण इकाई का  उद्घाटन किया गया।स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित यह नई इकाई क्षेत्र के औद्योगिक विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। उद्घाटन समारोह में समाज और प्रशासन से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 अर्पण मस्टर्ड ऑयल इकाई का शुभारंभ समाजसेवी हेमचंद शाह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने नई इकाई के सफल संचालन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएगा।


समारोह में उद्योग विभाग (DIC) के अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। जो स्थानीय स्तर पर उद्योग और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम में चंद्रकांत पांडेय, सुबोध समेत उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण इकाई का निरीक्षण कर उत्पादन प्रक्रिया एवं गुणवत्ता मानकों की सराहना की।

‘श्री अर्पण’ की प्रोपराइटर प्रिंसी शाह और उनके पति रवि भारती शाह ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं उच्च गुणवत्ता वाला सरसों तेल उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि यह इकाई स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को बेहतर गुणवत्ता का उत्पाद उपलब्ध कराएगी।







Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha