DEOGHAR : पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की मांग।

DEOGHAR : पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की मांग। 


देवघर, झारखंड। 

 देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, महासचिव पूजा देवी, देवघर जिला इंटक के सचिव अभिषेक सिंह, देवघर जिला इंटक के कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, देवघर जिला के विभिन्न प्रखंडों के इंटक अध्यक्षों में अजय कांत ठाकुर, पंकज तिवारी, जितेंद्र नापित, आनंद कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत  सहाय को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल से की है। 

इंटक के नेताओं ने कहा कि श्री सहाय झारखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता होने के साथ-साथ पूरे देश के एक जाने पहचाने नाम हैं। झारखंड से इन्हें राज्यसभा भेजे जाने पर न सिर्फ संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अंदर एक नए उत्साह का संचार होगा तथा साथ ही राज्यसभा में झारखंड के विकास के हित में ये पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाएंगे।

इंटक के नेताओं ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की राज्यसभा में जाने के बाद श्री सुबोध कांत सहाय के लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी एवं राज्य को निश्चित रूप से मिलेगा। 






By Madhu Sinha




  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ