LATEHAR : पेट्रोल पंप कर्मियों की मनमानी, ग्राहक परेशान।
लातेहार, झारखंड।
बायपास रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मियों की मनमानी से लोगों में नाराजगी है। रविवार शाम इमरजेंसी में बोतल में पेट्रोल लेने पहुंचे ग्राहकों को तेल देने से मना कर दिया गया, जबकि वाहनों में पेट्रोल दिया जा रहा था। लोगों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आधा या एक लीटर पेट्रोल दिया जा सकता है, लेकिन पंप कर्मियों की लापरवाही से आम लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं, पेट्रोल पम्प और अन्य पेट्रोल पम्प के मिली भगत से जर्किन में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी भी जारी है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी समस्या इसी पेट्रोल पंप में ही ज्यादा क्यों हो रही है।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ