LATEHAR : सुरेन्द्र उरांव बने नगर अध्यक्ष, कांग्रेस संगठन को मिलेगी नई मजबूती ।
लातेहार, झारखंड।
लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी ने सुरेन्द्र उरांव को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। पार्टी ने उम्मीद व्यक्त की कि कांग्रेस लातेहार नगर क्षेत्र में और अधिक सशक्त होकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया। वहीं सुरेन्द्र उरांव को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ