LATEHAR : अपनी खरीदी हुई जमीन पर मोफिल खान ने जमीन सीमांकन की मांग उठाई।
लातेहार, झारखंड ।चन्दवा थाना क्षेत्र के ग्राम चकला निवासी मोफिल खान ने अपनी खरीदी हुई जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी चन्दवा को आवेदन सौंपा है। उन्होंने थाना कांड संख्या 93/26 के संदर्भ में अपना पक्ष रखते हुए निष्पक्ष जांच और जमीन सीमांकन कराने की मांग की है। मोफिल खान ने बताया कि वर्ष 2009 में उन्होंने ग्राम कामता निवासी सतार खान एवं गफार खान से खाता संख्या 88, प्लॉट संख्या 860 की 5 डिसमिल जमीन खरीदी थी। जमीन का दाखिल-खारिज ऑफलाइन वर्ष 2009-10 में तथा ऑनलाइन वर्ष 2018 में कराया गया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 तक की रसीद और केवाला डीड उनके पास सुरक्षित है। आवेदन के अनुसार, 11 मई 2026 को जगतपाल अग्रवाल एवं उनके पुत्रों द्वारा जमीन पर ईंट गिराकर कब्जा करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर मोफिल खान मौके पर पहुंचे और ईंट हटवाया। इसके बाद 13 मई को पुलिस के साथ कुछ लोगों के जमीन पर पहुंचने तथा 14 मई को थाना में उपस्थित होने का नोटिस मिलने की बात कही गई। उन्होंने अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और उपायुक्त से सीमांकन कर न्याय दिलाने की मांग की है।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ