LATEHAR : सेवानिवृत्त हुए 11वीं बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर।
लातेहार, झारखंड ।जिले की आंतरिक सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर दिन शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर CRPF किनामाड परिसर में भावपूर्ण फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों व जवानों ने उन्हें स्नेहपूर्वक उपहार भेंट कर उनके सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की। अपने संबोधन में श्री बुनकर ने कहा कि लातेहारवासियों का अपार प्यार और बटालियन के अधिकारियों-जवानों का स्नेह उन्हें सदैव याद रहेगा। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वे सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं, लेकिन कर्तव्य से नहीं।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ