CHANDANKIYARI : संयुक्त किसान मोर्चा व संयुक्त ट्रेड यूनियन की और से मजदूर दिवस के अवसर पर चन्दनकियारी में नुक्कड़ सभा आयोजित कर मजदूरों की शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।
संयुक्त किसान मोर्चा व संयुक्त ट्रेड यूनियन की और से 140 वीं मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चन्दनकियारी में नुक्कड़ सभा आयोजित कर मजदूरों की शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता किसान सभा के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ बनर्जी ने किया। जबकि संचालन संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामलाल महतो ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस या मई दिन मनाने की शुरुआत 1 मई 1886 से मानी जाती है जब अमेरिका की मज़दूर यूनियनों ने काम का समय 8 घंटे से अधिक न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। इस हड़ताल के समय शिकागो की हे मार्केट में बम धमाका हुआ था। यह बम किस ने फेंका किसी का कोई पता नहीं। श्रमिकों पर गोली चला दी। जिसे सात श्रमिक मार गए । भरोसेमंद गवाहों ने तस्दीक कि पिस्तौलों की सभी फलैशें गली के केंद्र की तरफ से आईं जहाँ पुलिस खड़ी थी और भीड़ की तरफ़ से एक भी फ्लैश नहीं आई। इससे भी आगे वाली बात, प्राथमिक अखबारी रिपोर्टों में भीड़ की तरफ से गोलीबारी का कोई उल्लेख नहीं। घटनास्थल पर एक टेलीग्राफ खंबा जो गोलियों के साथ हुई, जो सभी पुलिस की दिशा से आईं थीं। चाहे इन घटनाओं का अमेरिका पर एकदम कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा था परन्तु कुछ समय के बाद अमेरिका में 8 घण्टे काम करने का समय निश्चित कर दिया गया था। 1 मई 1923 को भारत में भी श्रमिकों के 8 घण्टे काम करने से संबंधित नियम लागू है। जिसे कॉर्पोरेट घरानों ने लगातार तोड़ने में लगी हुई है। जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। मौके पर डॉ. गोपाल चन्द्र महतो,नुनी वाला देवी, अनिता देवी, हाबुलाल महतो, हारु महतो, अंकित कुम्भकार, अनिल महतो, जानकी महतो, उपेन्द्र नाथ शर्मा, अनिल बाउरी, राजु रजवार, वंशीधर महतो, अशोक कुमार रजवार, जुलियस फुचिक, प्रदीप कुमार यादव, हारु महतो, बासुदेव रजवार, सुबोध कुमार आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ