LATEHAR : डीवीसी तूबेद कोल माइंस की द्वितीय त्रिपक्षीय बैठक सफल।
लातेहार, झारखंड।डीवीसी तूबेद कोल माइंस द्वारा 6 अप्रैल 2026 को रांची में द्वितीय त्रिपक्षीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में डीजीएमएस (दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र), डीवीसी प्रबंधन, निदेशकगण एवं श्रमिक यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। डीजीएमएस के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। एजेंट सह वरिष्ठ महाप्रबंधक अरविंद कुमार ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया तथा खनन में शहीद श्रमिकों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया। प्रथम बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए द्वितीय बैठक के उद्देश्यों पर चर्चा हुई। श्रमिक प्रतिनिधियों ने सुझाव रखे और विभिन्न मुद्दों पर संवाद हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा, श्रमिक कल्याण और समन्वय को मजबूत करना रहा। अंत में खान प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ