LATEHAR : बालवाटिका-3 के लिए ऑनलाइन लॉटरी संपन्न, 40 सीटों पर चयन ।
लातेहार, झारखंड ।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आठ अप्रैल को बालवाटिका-3 में नामांकन हेतु ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आशीष टैगोर सहित शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे। प्राचार्य ने बताया कि नामांकन के लिए कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 85 बालक व 50 बालिकाएं शामिल थीं। कुल 40 सीटों के लिए पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन लॉटरी की गई। चयनित विद्यार्थियों की अंतिम सूची विद्यालय के सूचना पट्ट एवं आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कक्षा एक के लिए नौ अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी होगी, जबकि कक्षा दो से 11 तक के रिक्त सीटों के लिए ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आठ अप्रैल थी। इन कक्षाओं के लिए 13 अप्रैल को ऑफलाइन लॉटरी आयोजित की जाएगी। मौके पर शिक्षक बालजिंदर कौर देवी, नेत्रपाल सिंह, आभा एक्का, मनोज पवइया व बी कौर देव के अलावा अभिभावक आशुतोष सिंह, करूणा राजपूत, संजय कुमार, पी अग्रवाल, नीलम देवी आदि मौजूद थे.
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ