CHANDANKIYARI : अलुआरा में सात दिवसीय महायज्ञ का हुआ समापन ।
चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड।चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बाट बिनोर पंचायत के अलुआरा गांव में श्री श्री 108 श्रीमद् भगवत महापुराण पाठ एवं ज्ञान यज्ञ सात दिवसीय महायज्ञ आहुति के साथ हुआ समापन, कथा वाचक व्यास संजय द्विवेदी जी ने अंतिम दिन महारास लीला, गोपी संवाद, रुक्मणि विवाह कथा का व्याख्या कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया ।
उसके बाद वैदिक आचार्य द्वारा यज्ञ पूर्णाहूति कर मिलन किया गया, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल में परिक्रमा कर पूर्ण आहुति में भाग लिया, पूर्ण आहुति के दिन बाट बिनोर, बूढ़ी बिनोर, फ़ुटलाही, तुघरी, नयवान आदि गांव से श्रद्धालु पहुंचे,सोलह आना कमिटी द्वारा आयोजित महाप्रसाद वितरण किया ।
ब्राह्मण, वैष्णव भोजन कराया गया, शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सोलह आना कमिटी सहित स्थानीय ग्रामीण का सहयोग रहा।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ