CHANDANKIYARI : हरदयाल बाबू विकास ने किया जेएलकेएम सुप्रीमो सह विधायक टाईगर जयराम कुमार महतो का भव्य स्वागत।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।
जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधानसभा के विधायक टाईगर जयराम कुमार महतो ने रविवार को हरदयाल शर्मा चौक, चन्दनकियारी में स्वतंत्रता सेनानी सह क्षेत्र के प्रथम विधायक दिवंगत हरदयाल शर्मा की स्थापित मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पण के दौरान हरदयाल बाबू विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार की संचालन में मंच के अध्यक्ष भुखाली महाथा, महासचिव शान्ति रजवार, कोषाध्यक्ष मिहिर कुमार शर्मा, संस्थापक सदस्य सुधीर शर्मा सहित मंच के पदाधिकारी व पुर्व पदाधिकारियों ने जयराम कुमार महतो को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.
वहीं जगन्नाथ रजवार ने जयराम कुमार महतो को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बधाई विधायक बनने लिए ही नहीं बल्कि जयराम कुमार महतो ने इतनी कम समयों में विधानसभा सत्र के दौरान अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं और राज्य के ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से पटल पर रखा कर उन्होंने महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार की ध्यान आकर्षित कराया जा रही हैं। इस बात पर बधाई दी.मौके पर दिगम राय,अवनी राय, विवेक शर्मा, राम पद महतो, राजेश महतो, अनादी महाथा, सुरेश महाथा, ठाकुर लाल महाथा, सुधीर शर्मा, दीपक तिवारी, अनिल तिवारी, दूर्गा चरण महतो, कलिम अंसारी, भीम रजवार, शिव पुजन सिंह, राम प्रवेश सिंह चौधरी, पाण्डव महाथा आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ