CHANDANKIYARI : रघुनाथ महतो के 248 वीं शहादत दिवस सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के समिप उनके चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर मनाई गई ।

CHANDANKIYARI : रघुनाथ महतो के 248 वीं शहादत दिवस सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के समिप उनके चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर मनाई गई । 


चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड। 

रघुनाथ महतो स्मारक समिति कि और से चन्दनकियारी प्रखण्ड के सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के समिप रविवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक पुरखा शहीद रघुनाथ महतो के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर उसके 248 वीं शहादत दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो व संचालन किसान नेता राजू रजवार ने किया। वहीं उत्तम कुमार महतो ने कहा कि ईस्ट इंडिया कम्पनी राज के दमनकारी नीति के खिलाफ देश में पहली बार आवाज उठाने व देश के प्रथम शहीद रघुनाथ महतो के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

वहीं किसान नेता कुमुद महतो ने कहा कि ईस्ट इंडिया कम्पनी के खिलाफ आंदोलन व विद्रोह के दौरान रघुनाथ महतो ने झरिया के राजा को पराजित करने के उपरांत 25 जुलाई 1774 को चन्दनकियारी के दामोदर नदी किनारे पांच हजार से ज्यादा की की संख्याओं में एक बड़ी जन सभा कर आपन गाॅव आपन राज,भागाआ परदेशियाक राज से लोगों को प्रेरित किए जो आज भी प्रासंगिक है। श्री महतो ने मांग किया कि शहीद रघुनाथ महतो की जीवन गाथा भारतीय इतिहास के पन्नों लिखी जाय। साथ ही साथ उसके जन्म जयंती व शहादत पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


वहीं किसान नेता सह समिति के संरक्षक जगन्नाथ रजवार ने कहा कि आज हम वैसे दौर में चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की शहादत दिवस मना रहे हैं। जहॉं महिलाएं असुरक्षित है, खेतों की  किसान सड़कों पर है, सरकार व सरकार के विपक्ष पलायन मजदूरों की लासें गिनने में लगी है, लगातार जन विरोधी नितियॉं थोपीं जा रही है, सरकारी शिक्षण संस्थानों में छात्र छात्राओं को गुणवत्ता शिक्षा शिक्षा गारंटी के बजाय निजी शिक्षण संस्थानों की बढ़वा दे रही है, किसान रैयतों की जमीन की सुरक्षित के नाम पर किसानों से निचोड़ रही उन्माद व उत्पात की व्यवस्था खत्मा के लिए शहीद महतो की विचारों को आत्मसात कर उनके दिखाए मार्ग पर चलकर भय मुक्त समाज निर्माण कर, शहीदों के सपने की राज्य व देश गढ़ने की संकल्प लेने की जरुरत है। मौके  पर झामुमो संस्थापक सदस्य दुर्गा चरण महतो, किसान नेत्री नुनीवाला उराॅंव, संतोष महतो, अजीत महाथा, मधुसूदन महतो, गिरीधारी महतो, विभिषण महतो, जन्मेंजय महतो भागीरथ महतो आदि शामिल हुए।






Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ