LATEHAR : JPSC प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के मद्देनजर शहर के विभिन्न होटलों में एसडीएम ने किया निरीक्षण।
लातेहार, झारखंड ।
19 अप्रैल दिन रविवार को JPSC प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया है।इसी के मद्देनजर सदर एसडीएम अजय कुमार रजक ने शनिवार की रात्रि करीब 10 बजे शहर के विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया।
हालांकि इस दौरान उन्होंने कोई भी होटलों से कोई भी आपत्ति जनक सामग्रियां नहीं मिली है।एसडीएम ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा की शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यहां बताते चले कि गत दिनो उत्पाद विभाग के सिपाही की परीक्षा में पेपर लीक का मामला आने के बाद प्रशासन इस बार पूरी तरह एक्टिव मोड में है।मौके पर अन्य पुलिस के जवान शामिल थे।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ