LATEHAR : JPSC प्रारंभिक परीक्षा प्रतियोगिता परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में SDO ने लगाया निषेधाज्ञा ।

LATEHAR : JPSC प्रारंभिक परीक्षा प्रतियोगिता परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में SDO ने लगाया निषेधाज्ञा । 


लातेहार, झारखंड। 

19 अप्रैल 2026 को आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर लातेहार अनुमंडल क्षेत्र स्थित सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में एसडीओ अजय कुमार रजक ने शनिवार की दोपहर तीन बजे 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

 जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

आदेश के अनुसार, केंद्रों के आसपास चार या अधिक लोगों के एकत्र होने, नारेबाजी, अनधिकृत प्रवेश तथा परीक्षा में व्यवधान डालने वाली गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है। अभिभावकों एवं अनावश्यक व्यक्तियों के केंद्र के पास ठहरने पर भी मनाही है। उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ