LATEHAR : लातेहार में टेंडर मैनेजिंग के आरोप, जिला परिषद की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल।

LATEHAR : लातेहार में टेंडर मैनेजिंग के आरोप, जिला परिषद की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल। 

लातेहार, झारखंड  ।

जिला परिषद कार्यालय में 15वें वित्त आयोग मद से संचालित विकास योजनाओं की निविदा प्रक्रिया को लेकर अनियमितताओं की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय संवेदकों द्वारा टेंडर मैनेजिंग किए जाने के आरोप सामने आए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार लातेहार जिले में 16 योजनाओं के लिए 184 बीक्यू (BOQ) तथा बालूमाथ प्रखंड में 17 योजनाओं के लिए 102 बीक्यू खरीदे गए हैं। बड़ी संख्या में बीक्यू की खरीदारी के बाद संवेदकों के बीच टेंडर को आपसी सहमति से मैनेज करने की चर्चा जोरों पर है। आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोग योजनाओं को आपस में बांटकर प्रतिस्पर्धा को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार संवेदक कार्यालय परिसर में बैठकर टेंडर फाइलों को मैनेज करने की रणनीति बना रहे थे। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि विभागीय पदाधिकारियों से टेलीफोनिक संपर्क करने पर निविदा से संबंधित आधिकारिक जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल सकी।





Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ