LATEHAR : परीक्षा उत्सव के रूप में शुरू हुई वार्षिक परीक्षा 2026, विद्यार्थियों का तिलक व मिष्ठान से स्वागत।
लातेहार, झारखंड ।
सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ लातेहार में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा 2026 का प्रारंभ सकारात्मक माहौल में ‘परीक्षा उत्सव’ के रूप में किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा के तनाव को दूर करने और विद्यार्थियों में उत्साह भरने के उद्देश्य से इसे उत्सव की तरह आयोजित किया गया।
परीक्षा के प्रथम दिन विद्यालय के मुख्य द्वार पर सभी भैया-बहनों का तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस पहल से विद्यार्थियों के बीच परीक्षा का भय कम हुआ और विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण में नजर आया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षा को चुनौती के बजाय सीखने और आत्म-मूल्यांकन के अवसर के रूप में देखना चाहिए।
उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य और दीदी की सक्रिय भूमिका रही।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ