RANCHI : झामुमो रांची जिला व महानगर संयोजक मंडली की एक आवश्यक बैठक संपन्न, रांची नगर निगम चुनाव 2026 मे रांची मेयर सीट की उम्मीदवारी पर विस्तार से चर्चा ।

RANCHI : झामुमो रांची जिला व महानगर संयोजक मंडली की एक आवश्यक बैठक संपन्न, रांची नगर निगम चुनाव 2026 मे रांची मेयर सीट की उम्मीदवारी पर विस्तार से चर्चा । 

रांची, झारखंड  । 

आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को झामुमो रांची जिला व महानगर संयोजक मंडली की एक आवश्यक बैठक रांची रातु रोड स्थित होटल कृष्ण इन मे हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने किया, जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला व महानगर संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक मंडली सदस्य अंतू तिर्की, केंद्रीय सदस्य सह जिला व महानगर संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला व महानगर संयोजक मंडली सदस्य बीरू तिर्की, जिला व महानगर संयोजक मंडली सदस्य नयनतारा उरांव, जिला संयोजक मंडली सदस्य धर्मेंद्र सिंह, जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा, महानगर संयोजक मंडली सदस्य रामशरण तिर्की, बीरू साहू, अरुण वर्मा, रतीश द्विवेदी, मधु तिर्की, फरीद खान, प्रदीप मिर्धा, अनूप कुमार शामिल हुए। 


इस बैठक मे रांची नगर निगम चुनाव 2026 मे रांची मेयर सीट की उम्मीदवारी पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक मे मेयर सीट के लिए उम्मीदवारी की दावेदारी देने वालों मे पार्टी के कार्यकताओं मे रामशरण तिर्की, बीरू तिर्की, सुजीत विजय आनंद कुजूर, कैथरीना तिर्की, सुजीत कुजूर, अजीत लकड़ा भी शामिल हुए। इस बैठक मे रांची मेयर सीट के प्रत्याशी के लिए विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से श्री सुजीत विजय आनंद कुजूर के नाम पर सहमति बनी। सभी ने इसका स्वागत किया और साथ मे मिलकर निर्वाचन शाखा मे जाकर बाकी सभी प्रत्याशियों ने अपना नाम मेयर के अभ्यर्थी से वापस लिया।


इस बैठक मे समनूर मंसूरी, विक्की यादव, मृत्युंजय सिंह, शिवनंदन मिश्रा, नवीन चंचल, प्रदीप शर्मा, आदिल इमाम, संजय राय, नवीन तिर्की, सलमान अली, आयुष राज वर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।






By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ