LATEHAR : आठ अधिवक्ताओं को पैनल ओथ कमिश्नर के रूप में मिली नियुक्ति ।
लातेहार,झारखंड ।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश लातेहार शेष नाथ सिंह द्वारा बुधवार को जिले के आठ अधिवक्ताओं को पैनल ओथ कमिश्नर के रूप में नामित किया गया। इस संबंध में चयनित ओथ कमिश्नरों की सूची लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव के माध्यम से जारी की गई।नियुक्त किए गए ओथ कमिश्नरों में संतोष रंजन कुमार, श्याम किशोर, अश्मिता एक्का पाण्डेय (रिंकू), अश्विनी कुमार, संतोष कुमार, विकास कुमार गुप्ता, गुलसनोबार और प्रशांत उपाध्याय शामिल हैं। सभी अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।ओथ कमिश्नरों की नियुक्ति से न्यायालयीन प्रक्रिया में तेजी आएगी और अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को शपथ पत्र एवं संबंधित दस्तावेजों के कार्यों में सुविधा मिलेगी। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से सभी नवनियुक्त ओथ कमिश्नरों को शुभकामनाएं दी गईं तथा उनसे ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की अपेक्षा जताई गई।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ