LATEHAR : नगर निकाय चुनाव के बीच निकली भव्य शिव बारात, एसडीओ ने किया रूट निरीक्षण।

LATEHAR : नगर निकाय चुनाव के बीच निकली भव्य शिव बारात, एसडीओ ने किया रूट निरीक्षण। 

लातेहार, झारखंड  ।

नगर निकाय चुनाव के दौरान आयोजित शिव बारात को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। रविवार की शाम अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक ने स्वयं शिव बारात के निर्धारित रूट का निरीक्षण किया। शिव बारात जहां-जहां से गुजरनी थी, वहां सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया। इस दौरान एसडीओ ने ड्यूटी में तैनात कर्मियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इधर बाजारटांड शिव मंदिर से निकली भगवान शिव की भव्य बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए। शिव बारात में निकाली गई आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।





Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ