LATEHAR : मां वन शक्ति मंदिर के 10वें वार्षिकोत्सव पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।
लातेहार, झारखंड ।मेसर्स मां चिंतपूर्णी इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में एनएच-75 पर रूड़ मूर्तिया गांव स्थित मां वन शक्ति मंदिर के 10वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा का शुभारंभ स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने किया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।
विधायक प्रकाश राम ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। ऐसे कार्यक्रमों में समाज के हर वर्ग के लोग एक साथ भाग लेते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।
भंडारा में लातेहार और चंदवा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। मेसर्स मां चिंतपूर्णी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं लक्ष्मी प्रसाद सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों से यहां भंडारा का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष आयोजन के 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। इससे पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा नौ कन्याओं का पूजन कर भंडारा का शुभारंभ किया गया।
भंडारा में अधिवक्ता संघ के सचिव व वरीय अधिवक्ता संजय कुमार ने भी भाग लिया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।
मौके पर विनोद कुमार महलका, बलिरात सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, लाल बिहारी प्रसाद, नवीन कुमार सिंह उर्फ गुडु सिंह, विपिन बिहारी ठाकुर, रंजीत कुमार, गौरव दास, मनीष दास, आशीष साह, अनिल प्रसाद, सुधीर प्रसाद, गौतम दास, मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ