RANCHI : युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी सिन्हा ने थामा भाजपा का दामन।

RANCHI : युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी सिन्हा ने थामा भाजपा का दामन। 

रांची, झारखंड  । 

वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर  कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव (युवा कांग्रेस) अंशु तिवारी सिन्हा ने अपनी पुरानी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज जी ने अनेकों सदस्यों की उपस्थिति में अंशु तिवारी सिन्हा को विधिवत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने अंशु जी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया।

अंशु तिवारी सिन्हा के भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी जी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी ने भी मौके पर बधाई दी। नेताओं ने उनके पार्टी से जुड़ने को संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम बताया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की।


इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा, "अंशु तिवारी सिन्हा जैसी ऊर्जावान और अनुभवी युवाओं के आने से भाजपा और विशेषकर युवा मोर्चा को मजबूती मिलेगी। अंशु तिवारी सिन्हा के भाजपा में आने से झारखण्ड की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को नया बल मिलेगा। एक अनुभवी महिला नेत्री के रूप में वह प्रदेश की युवतियों और महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने में सेतु का कार्य करेंगी। राष्ट्रवाद और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर युवा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जता रहे हैं।" 

भाजपा में शामिल होने के बाद अंशु तिवारी सिन्हा ने कहा "मेरा लक्ष्य झारखण्ड की हर उस बेटी और महिला की आवाज बनना है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती है। एक युवा कार्यकर्ता के रूप में, मैं चाहती हूँ कि हमारे प्रदेश के युवा केवल राजनीति का हिस्सा न बनें, बल्कि नीतियों के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं। वह प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों और भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर इस परिवार का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।"






Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ