CHANDANKIYARI : सुभाष चन्द्र बोस कि 129 वीं जन्म जयंती चास -तलगड़ीय मुख्य पथ स्थित कुआं मोड़ पर मनाई गई।

CHANDANKIYARI : सुभाष चन्द्र बोस  कि 129 वीं जन्म जयंती चास -तलगड़ीय मुख्य पथ  स्थित कुआं मोड़ पर मनाई गई। 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  । 

चास प्रखण्ड के चास -तलगड़ीय मुख्य पथ कुआं मोड़ पर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक पर नेताजी की 129 वीं जन्म जयंती मनाई गई। अध्यक्षता नेताजी फाउंडेशन कमिटी के संस्थापक सह अध्यक्ष राधेश्याम सिंह व संचालन कमिटी के सचिव जगन्नाथ रजवार ने किया। मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास प्रवीण कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार सिंह ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी गैर समझौतावादी धारा के सेनानायक नेताजी की जीवन जिवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय पुलिस सेवा में जय हिन्द की नारा आज भी प्रासंगिक है।


नेताजी का सपना केवल भारत को अंग्रेजों से मुक्त नहीं मुक्त नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोग शान्ति से रहे, समाजिक बुराईयां का खत्मा जैसे कई देखे गए सपना को पुरा करने की संकल्प लेने की जरूरत है। वहीं देवाशीष मंडल ने कहा कि नेताजी के विचारों को जन जन तक पहुंचा कर उनके द्वारा देखे गए सपने का भारत निर्माण करने की संकल्प लेने की जरूरत है। मौके पर अशोक दशौंधी, राम पद दास, अर्जुन रजवार, मुखिया बासुदेव रजवार, सियालजोरी थाना के प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव, बनगड़ीया ओपी प्रभारी शुभम् कुमार, भाजपा नेता राधेश्याम सिंह, महेश प्रसाद सिंह, हेमन्त सिंह, श्रीकांत सिंह, सिमन्त रजक, प्रकाश सिंह, कैलाश सिंह, परमेश्वर दास वैष्णव, गौरी नाथ सिंह, अमित कुमार सिंह, राहुल सिंह, दुर्गा सिंह, रंजीत मित्र, सुर्यकांत रजवार, बनर्जी रजवार, रघुनाथ सिंह सहित नेताजी फाउंडेशन कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीणों शामिल रहे।






Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ