RAMGARH : नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर चित्रांश महापरिवार गोला द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया
◆चित्रांश महापरिवार ने भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व को दिया धन्यवाद।
गोला, रामगढ़, झारखंड।
बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह् बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर चित्रांश महापरिवार गोला के द्वारा हर्ष व्यक्त की गई तथा इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व एवं संसदीय बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया है। ज्ञात हो कि नितिन नवीन के पिता स्व.नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा तत्कालीन पटना(पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते रहे हैं। नितिन नवीन भी पाँचवी बार विधायक चुने गए हैं। चित्रांश महापरिवार गोला के द्वारा प्रस्ताव पारित कर नितिन नवीन को बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में महापरिवार के अध्यक्ष सनत कुमार सिन्हा, सचिव रविन्द्र कुमार सिन्हा, अभाकाम के जिला सचिव अनिल कुमार सिन्हा, अभाकाम के जिला उपाध्यक्ष द्वय कुँवर कुमार बक्शी एवं सुजीत सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, प्रदीप चन्द्र लाला, संजय बक्शी, धीरेन्द्र नारायण बक्शी, बिपिन बिहारी प्रसाद, दीपक कुमार सिन्हा, जितेन्द्र प्रसाद बक्शी, सुमन कुमार सिन्हा, लाला चन्द्रमोहन, रजनीश आनंद, अमित कुमार, प्रमोद बक्शी, संदीप लाला, संदीप बक्शी, अभिषेक सिन्हा "लाला", आनंद बक्शी, बिक्रम कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, जीवन बक्शी, प्रवीण बक्शी, प्रितेश बक्शी सहित कई चित्रांश शामिल हैं।
Report By Sujit Sinha (Gola, Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ