RANCHI : झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनी तदाशा मिश्रा ।

 RANCHI : झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनी तदाशा मिश्रा  । 


 रांची, झारखंड  । 

झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा गुरुवार की रात जारी कर दी गई है। तादाश मिश्रा वर्तमान में झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

तदाशा मिश्रा झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। वह 1994 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। वह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी।


तदाशा मिश्रा को हाल ही में रेल एडीजी के पद से स्थानांतरित कर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड पुलिस में विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

वह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जिनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी और रेल एडीजी जैसे पद शामिल हैं।




By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ