RANCHI : राहुल-सोनिया-प्रियंका गाँधी पर सीपी सिंह के विवादित बयान से भड़की कांग्रेस, कहा - अपनी मर्यादा ना लांघे भाजपा विधायक..!!

  RANCHI : राहुल-सोनिया-प्रियंका गाँधी पर सीपी सिंह के विवादित बयान से भड़की कांग्रेस, कहा - अपनी मर्यादा ना लांघे भाजपा विधायक..!! 

रांची, झारखंड  । 

बीजेपी विधायक सीपी सिंह के विवादित बयान पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप और  विधायक ममता देवी ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कड़ा हमला करते हुए कहा —

“2004 में मैं गवाह था जब सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद ठुकरा दिया था।

2009 में भी राहुल गांधी ने सत्ता नहीं, जनता से जुड़ाव को चुना था।”

उन्होंने कहा — “सीपी सिंह पहले आईने में खुद को देखें।”

वहीं बंधु तिर्की ने सीपी सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा —

“सीपी सिंह उम्र के कारण सठिया गए हैं, और हम जानते हैं कि वो पहले गिट्टी-बालू चुराया करते थे।”

वहीं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने चेतावनी दी —

“बिहार में कौन मंच पर नाच रहा है, यह देश देख रहा है।

हम सीपी सिंह की उम्र और वरिष्ठता का सम्मान करते हैं,

लेकिन हमारे नेताओं के खिलाफ ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

कांग्रेस विधायक ममता देवी ने कहा —

“महिलाओं को लेकर इस तरह की सोच और बयान सिर्फ बीजेपी नेताओं की ही हो सकती है।”

 दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने बिहार में कांग्रेस के एक डिजिट में सिमट जाने की बात करते हुए कहा था कि जब राहुल गांधी को बिहार में कोई नहीं सुन रहा है तो झारखंड से गए नेताओं को वहां कौन पूछ रहा है? इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

जिसके बाद झारखंड कांग्रेस ने इसे लेकर मोर्चा खोल दिया है।




By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ