LATEHAR : जरूरतमंद महिला के लिए अनिल बाखला ने किया रक्तदान, परिजनों ने जताया आभार।
लातेहार, झारखंड ।
शहर में संचालित अलीशा पोल्ट्री फार्म के संचालक अनिल बाखला ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सदर अस्पताल में इलाजरत महिला विनीता देवी के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। विनीता देवी को इलाज के दौरान रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी मिलते ही अनिल बाखला बिना देर किए ब्लड बैंक पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान के बाद अनिल बाखला ने कहा कि जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। स्वस्थ लोगों को आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी मरीज की जान बचाने में मदद मिल सके।
अनिल बाखला के इस मानवीय कार्य की लोगों ने सराहना की। वहीं, मरीज विनीता देवी के परिजनों ने रक्तदान करने के लिए अनिल बाखला के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ