CHANDANKIYARI : वृद्धा व विधवाओं जैसे पेंशनधारियों का बकाया पेंशन भुगतान को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

CHANDANKIYARI : वृद्धा व विधवाओं जैसे पेंशनधारियों का बकाया पेंशन भुगतान को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। 


चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।

वृद्धा व विधवा पेंशन धारी लाभुकों को विगत पांच महीने से राशि भुगतान नहीं होने से लगातार बैंको की चक्कर काटने तथा पेंशनधारियों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए। किसान नेता सह चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने जिला के उपायुक्त को ज्ञापन देकर अवगत कराते हुए। कहा कि वृद्धा व विधवा जैसे असहायों का पेंशन ही एक मात्र आजिविका का माध्यम है। वैसे पेंशनधारियों को विगत पांच महिनों से पेंशन राशि नहीं मिलने से पेंशनधारियों की काफी दयनिय स्थिति बनी हुई है। पेंशन धारी एक आशा लगाकर लगातार एक लम्बी लम्बी दूरी तय कर बैंकों की चक्कर काट रहे है। श्री रजवार ने मांग किया कि पेंशनधारियों का बकाया पेंशन राशि तत्काल एकमुश्त भुगतान की जाय।






Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ