LATEHAR : कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव का भव्य सम्मान समारोह, विधायक रामचन्द्र सिंह रहे मुख्य अतिथि।
लातेहार, झारखंड ।जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गूंजर उरांव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामचन्द्र सिंह उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि विधायक श्री सिंह ने कामेश्वर यादव को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि वे लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं और संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कामेश्वर यादव मनिका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाएंगे और राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि समर्पण और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा। साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और विधायक रामचन्द्र सिंह का विशेष धन्यवाद प्रकट किया।
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गूंजर उरांव ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कामेश्वर यादव संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और कांग्रेस को पुनः सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं, प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद ने कहा कि हमारा लक्ष्य राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, और हम सब मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी ने किया। मौके पर प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, रविंद्र राम, सुरेंद्र भारती, बीस सूत्री अध्यक्ष मनिका विश्वनाथ पासवान, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, मनिका महिला प्रखंड अध्यक्ष पुनिता देवी, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, सेवा दल अध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, प्रदेश युवा सचिव विजय बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष फुलचंद यादव समेत कई प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ