CHANDANKIYARI : बोकारो जिला प्रगतिशील समाजसेवियों क्रांतिकारियों की साझा मंच की बैठक संपन्न।

CHANDANKIYARI : बोकारो जिला प्रगतिशील समाजसेवियों क्रांतिकारियों की साझा मंच की बैठक संपन्न। 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  ।

बोकारो जिला प्रगतिशील समाजसेवियों क्रांतिकारी साथियों एवं विभिन्न संस्था संगठनों की साझा मंच की जिला स्तरीय बैठक रविवार को नव युवक कला मंच जैनामोड में हुई। बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो तथा मंच संचालन वनाधिकार मंच के अध्यक्ष जीवन जगन्नाथ ने किया। कुमुद महतो ने कहा कि देश की आजादी का 80 वें साल के दौर से गुजर रहा है। जहां पूंजीवादी व्यवस्था चरम सीमा पर है वही किसान मजदूर की हालत अंतिम सांस ले रही है, वैसी स्थिति में किसान मजदूर की एकमात्र विकल्प संघर्ष की रास्ते हैं। उन्होंने किसान मजदूर को संगठित कर किसान महापंचायत करने की अपील किया। अगली बैठक 20 सितंबर को जैनामोड में होगी आयोजित। 

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने कहा कि हमारे शहीद महापुरुषों की बलिदान से झारखंड राज्य का गठन कर सर्वांगीण विकास की परिकल्पना की गई थी लेकिन शोषित पीड़ित वंचितों को मुख्य धारा में ले जाने के बजाय वंचित रखने के लिए नई-नई रचनाएं रच कर शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पूंजीपतियों की और ले जाने की कोशिशें से जारी है।

आम जनता की बुनियादी सवालों पर श्री रजवार ने आगे कहा कि हमें मालूम है की संपूर्ण जिले में पंचायत सेवक तथा हल्का कर्मचारी की कमी के कारण हल्का कर्मचारी हर पंचायत तक पहुंच नहीं पाते हैं फलस्वरुप ग्रामीणों छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आवेदन जैसे जन्म मृत्यु, जाति,आय, आवासीय  दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने में विलंब का सामना करना पड़ता है। मौके पर गया राम शर्मा, जगेश्वर हेंब्रम, हरिपद महतो, सागर महतो, रमेश कुमार मुंडा, धुर्जटी घोष, गोलक नाथ ठाकुर, निलेश महाराज, कमलेश कुमार, विनय मुर्मू ,राजेश कुमार महतो, सुबोध सिंह पवार, वीरेंद्र पासवान, मुकेश महतो आदि बैठक में शामिल थे।







Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ