CHANDANKIYARI : इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से लिखाऐंगे शहीद करमा रजवार की जीवन गाथा: जगन्नाथ रजवार ।

 CHANDANKIYARI : इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से लिखाऐंगे शहीद करमा रजवार की जीवन गाथा: जगन्नाथ रजवार  । 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।

शहीद करमा रजवार स्मारक समिति,प्रतापपुर साईट चास कि और से शुक्रवार को शहीद करमा रजवार की 39 वीं शहादत दिवस पर शहीद करमा रजवार चौक, प्रतापपुर साईट, चास में उनकी शहीद वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता रजवार समाज सुधार समिति के संस्थापक सदस्य सह प्रथम केन्द्रीय कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल रजवार व संचालन जेएलकेएम युवा मोर्चा के केन्द्रीय सचिव पवन रजवार ने किया। वहीं रजवार समाज सुधार समिति के पुर्व केन्द्रीय अध्यक्ष सह चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने कहा कि शहीद करमा रजवार गरीब, शोषित, पीड़ितों के मसीहा थे। झारखण्ड अलग राज्य आन्दोलन को इस क्षेत्र से एक उग्र नेतृत्व देने वाले में से सच्चे सपूत थे। उन्होंने शोषण,अत्याचार और जुल्म के खिलाफ उग्र आवाज उठाने वाले में से एक थे। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनकी आवाजों को दबाने के लिए। प्रशासनिक प्रभाग घात लगाए रहते थे। घात की अवसर व सरकार की दबाव सफल करने नियत से झारखण्ड अलग राज्य की मांगों को लेकर आर्थिक नाकेबंदी के दौरान 17 अक्टूबर 1986 को पानी टंकी मोड़ ,कालापत्थर की सड़क जाम से चास -धनबाद मुख्य पथ पुरी तरह ऐतिहासिक बंदी के खोप में आकर धनबाद जिला के तत्कालीन आरक्षी अधीक्षक के आदेश से वीर शहीद करमा रजवार पुलिसिया जुल्म की शिकार बने।


झारखण्ड निर्माण में उनकी बलिदानी ऐतिहासिक है। उनके विचारों का आत्मसात कर शहीदों के सपने की झारखण्ड राज्य गढ़ने व इतिहास की पन्नों में शहीद रजवार की जीवन गाथा स्वर्ण अक्षरों से लिखवाने की संकल्प लेने की जरूरत है। मौके पर पुर्व मुखिया बिरेन रजवार, महादेव शर्मा,सुरेश रजवार, दीपक रजवार, रामु महतो, गौराचांद रजवार, रामअवतार सिंह, अनिल कुमार रजवार, शंकर रजवार, बादल चन्द्र मंडल, रतन रजवार, महाबीर रजवार, मुकेश कुमार,मानिक भंडारी अर्जुन रजवार, धिरज कुमार, कार्तिक रजवार आदि शामिल हुए।





Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ