RANCHI : बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में हर दंपति के लिए प्रजनन सेवाएं उपलब्ध । *सही समय पर इलाज से बेहतर परिणाम: डॉ.विनीता ।*

RANCHI : बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में हर दंपति के लिए प्रजनन सेवाएं उपलब्ध ।

*सही समय पर इलाज से बेहतर परिणाम: डॉ.विनीता ।*

रांची, झारखंड ।

 बिरला  फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, रांची  की डाॅ.विनीता कुमारी के अनुसार हर दंपति की प्रजनन यात्रा अलग होती है। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, रांची में इसका ध्यान रखते हुए दंपतियों को पर्सनल गाइडेंस, मेंटल सपोर्ट और हर स्टेप पर खुलकर बातचीत के साथ विश्वस्तरीय उपचार की सुविधा दी जाती है।

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सामाजिक जागरूकता और मिसकन्सेप्शन्स को दूर करने पर भी खास ध्यान देता है। 

उन्होंने बताया कि अक्सर सेमि-अर्बन और ग्रामीण इलाकों में जागरुकता की कमी के कारण दंपति देर से इलाज शुरू करते हैं। इसे देखते हुए केंद्र नियमित रूप से हेल्थ कैंप और वर्कशॉप आयोजित करता है, ताकि लोगों को पुरुष और महिला दोनों की प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिल सके। भविष्य में रांची केंद्र और भी एडवांस्ड तकनीकें अपनाकर, जागरूकता अभियान बढ़ाकर और प्रजनन स्वास्थ्य पर खुली बातचीत को नार्मल बनाकर, दंपतियों को सेफ, किफायती और सटीक इलाज देने के अपने संकल्प को और मजबूत करेगा।

*प्रजनन स्वास्थ्य में पुरुषों की भूमिका - डॉ.विनीता ने बताया कि अक्सर प्रजनन स्वास्थ्य को केवल महिलाओं तक सीमित समझा जाता है, लेकिन पुरुषों की भी समान भूमिका होती है। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, रांची में पुरुषों की  फर्टिलिटी समस्याओं जैसे कम स्पर्म काउंट, मोटिलिटी इश्यू और अन्य मेडिकल कंडीशन्स को भी समान महत्व दिया जाता है। दंपतियों को पुरुष और महिला दोनों की समस्याओं पर संतुलित सलाह और समाधान प्रदान किया जाता है।

जागरूकता और मिथ्स को दूर करना:

केंद्र में सिर्फ उपचार ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता पर भी जोर दिया जाता है। ग्रामीण और सेमि-अर्बन  इलाकों में फर्टिलिटी से जुड़ी गलत धारणाएँ और मिथकों को दूर करने के लिए नियमित हेल्थ कैम्प्स, वर्कशॉप्स और एजुकेशनल सेशंस आयोजित किए जाते हैं। यह दंपतियों और उनके परिवारों को सही जानकारी देकर जानकारी पर आधारित निर्णय लेने में मदद करता है।





By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ