LATEHAR : निवर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा को पितृशोक
- बुधवार को औरंगा नदी स्थित पंपू कल मुक्तिधाम पर हुआ अंतिम संस्कार ।
लातेहार, झारखंड ।धर्मपुर निवासी सह निवर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा के पिता जवाहर लाल का निधन मंगलवार को हृदय गति रुकने से हो गया। अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परंतु यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।ज्ञात हो कि स्वर्गीय जवाहर लाल लातेहार के प्रसिद्ध अधिवक्ता स्वर्गीय दयाशंकर लाल के छोटे भाई थे।अधिवक्ता स्वर्गीय दयाशंकर लाल का निधन कुछ दिन पूर्व ही हुआ था। 10 सितंबर को ही ब्रह्मभोज का कार्यक्रम भी था।
परंतु ब्रह्मभोज से एक दिन पहले ही छोटे भाई जवाहर लाल का भी निधन हो गया। स्व जवाहर लाल के असमायिक निधन से घर परिवार में शोक की लहर है।इधर उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शुभ चिंतकों की भींड उमड़ पड़ी। जवाहर लाल का अंतिम संस्कार बुधवार को औरंगा नदी स्थित पंपू कल मुक्तिधाम में किया गया।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी राजीव मिश्रा मनोज गुप्ता सच्चिदानंद प्रसाद किशोर उपाध्या अधिवक्ता अशोक सिंह पंकज सिंह मनोहर प्रसाद नीरज सिन्हा राम कुमार विवेक सिन्हा मनीष सिन्हा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ