RANCHI/JAMSHEDPUR : राजू चौधरी के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक ।/
रांची/जमशेदपुर, झारखंड ।
कांग्रेस कार्यकर्ता राजू चौधरी के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त किया है।
श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि स्व.चौधरी पार्टी के एक कर्मठ सिपाही के रूप में रहे। उनके असामयिक निधन से मर्माहत हूं।
श्री सहाय बुधवार को स्व.चौधरी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
घर पर पहुंच उनके परिजनों को सांत्वना दिया।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर रांची लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी सुश्री यशस्विनी सहाय, तरुण दे, सुबीर कुमार, शैलेश सिंह, शशि सिंन्हा ,मंगल सिंह, सुधीर कुमार, उपेंद्र गिरी,सनातन, पप्पू मिश्रा,अखिलेश दुबे,राणा सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ