RANCHI : नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने दी श्रद्धांजलि ।

RANCHI : नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने दी श्रद्धांजलि ।

 रांची, झारखंड ।

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का बीते दिन दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।  वह 62 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची एयरपोर्ट पहुंचा। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने दुख जताया, कहा कि "यह अत्यंत ही दुखद है, और इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है, ईश्वर शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

वहीं अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर में रखा गया । जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समेत तमाम राजनेताओं ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उनके पार्थिव शरीर को घाटशिला के माऊभंडार ले जाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ