RANCHI : शिबू सोरेन के निधन पर भावुक हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय..!!
रांची, झारखंड ।झारखंड आंदोलन के प्रणेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया। 81 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शिबू सोरेन के निधन को राजनीतिक क्षति बताया।
श्री सहाय ने कहा "दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन से एक युग का अंत हो गया।झारखंड ने अपना अभिभावक, मार्गदर्शक और संघर्षशील व्यक्तित्व खो दिया। गुरुजी का झारखंड के लिए संघर्ष इतिहास में सदा प्रमुखता से स्मरण किया जाएगा।आज न केवल झारखंड, बल्कि पूरा देश शोकसंतप्त है।मैंने भी एक शुभचिंतक और सहयोगी को खो दिया।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।"
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ