RAMGARH : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पहुंचे नेमरा
*मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
*कहा, झारखंड राज्य निर्माण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का योगदान अविस्मरणीय ।
नेमरा/गोला, रामगढ़, झारखंड ।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुधवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक निवास स्थान नेमरा पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर श्री सहाय ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के निर्माण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनका संघर्षशील जीवन और अन्याय के प्रति अनवरत संघर्ष हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन झारखंड के सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने शोषितों-पीड़ितों की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक बुलंद किया। वह जीवन पर्यंत अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाते रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री व रांची लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सहित अन्य मौजूद थे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेतागण भी पहुंचे ।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी नेमरा गांव पहुंचे।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मेयर रमा खलको, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण राय, बबलू शुक्ला, तरुण सहाय सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी नेमरा गांव पहुंच कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि दी एवं अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त किया।By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ